Home » अपराध » Mp » *दमोह में श्रीमद भागवत कथा एवं श्री गोपाल महायज्ञ का भव्य आयोजन 19 से 28 मार्च तक होंगे धार्मिक कार्यक्रम*

*दमोह में श्रीमद भागवत कथा एवं श्री गोपाल महायज्ञ का भव्य आयोजन 19 से 28 मार्च तक होंगे धार्मिक कार्यक्रम*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*दमोह में श्रीमद भागवत कथा एवं श्री गोपाल महायज्ञ का भव्य आयोजन 19 से 28 मार्च तक होंगे धार्मिक कार्यक्रम*

दमोह। हिंदू नव वर्ष एवं नवरात्रि के पावन अवसर पर दमोह शहर में भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। सर्व हिंदू समाज दमोह के तत्वावधान में 19 मार्च से 28 मार्च 2026 तक श्री गोपाल महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन शहर के नीलकमल गार्डन, सिद्धि कैंप के सामने, दमोह में संपन्न होगा। आयोजन समिति ने शहर सहित आसपास के सभी श्रद्धालुओं से इस पावन कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

कार्यक्रम में परम पूज्य प्रियाशरण जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन) कथा वाचन करेंगे। वे अखिल भारतीय निम्बार्काचार्य परंपरा के पूज्य संत श्रीजी महाराज के परम कृपा पात्र कथा व्यास हैं। उनके मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीमद भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा।

आयोजन की शुरुआत 19 मार्च 2026 को विशाल निकासी स्वागत कलश यात्रा के साथ होगी। यह कलश यात्रा दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:30 बजे तक निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं और पुरुष शामिल होंगे।

पूरे आयोजन के दौरान प्रतिदिन सुबह 08:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक श्री गोपाल महायज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु यजमान बनकर हवन-पूजन में भाग ले सकेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि यह कार्यक्रम विश्व की प्राचीन निम्बार्क संप्रदाय के प्रचार-प्रसार एवं राम राज्य की स्थापना के संकल्प के साथ किया जा रहा है। इसी संकल्प के अंतर्गत पूरे भारत में 108 गोपाल यज्ञ आयोजित किए जाने हैं, जिनमें दमोह में होने वाला यह 11वां गोपाल महायज्ञ होगा।

इस विशाल धार्मिक आयोजन के आयोजक सर्व हिंदू समाज दमोह हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय धर्मप्रेमी नागरिक और समाजसेवी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

आयोजन समिति ने बताया कि इस धार्मिक महोत्सव के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार किया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This