Home » अपराध » Mp » *जिले में अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, दो ट्रैक्टर जब्त, कार्रवाई जारी*

*जिले में अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, दो ट्रैक्टर जब्त, कार्रवाई जारी*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*जिले में अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, दो ट्रैक्टर जब्त, कार्रवाई जारी*

दमोह जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर अनिल राठौर के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा जिलेभर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

खनिज अधिकारी के अनुसार 17 मार्च की सुबह क्षेत्र भ्रमण के दौरान जबेरा तहसील के ग्राम चौपरा में एक लाल रंग का ट्रैक्टर बिना पंजीयन क्रमांक के सड़क पर बिना रॉयल्टी के बोल्डर पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। संबंधित ट्रैक्टर को मौके पर ही जब्त कर पुलिस थाना जबेरा में खड़ा कर सुरक्षार्थ पुलिस के सुपुर्द किया गया।

इसी क्रम में सिंग्रामपुर क्षेत्र में भी एक बिना नंबर अंकित लाल महिंद्रा ट्रैक्टर द्वारा रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर उसे भी जब्त किया गया। उक्त वाहन को पुलिस चौकी सिंग्रामपुर में खड़ा कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

दोनों प्रकरणों में खनिज नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है तथा प्रकरण कलेक्टर श्री राठौर के समक्ष निराकरण हेतु प्रस्तुत किए जाएंगे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This