Home » अपराध » Mp » *होली की रात बना खूनी मंजर अंधी हत्या का सनसनीखेज खुलासा 5 आरोपी गिरफ्तार एक नाबालिग अभिरक्षा में*

*होली की रात बना खूनी मंजर अंधी हत्या का सनसनीखेज खुलासा 5 आरोपी गिरफ्तार एक नाबालिग अभिरक्षा में*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*होली की रात बना खूनी मंजर अंधी हत्या का सनसनीखेज खुलासा 5 आरोपी गिरफ्तार एक नाबालिग अभिरक्षा में*

*आखिर कातिल पकड़े गए शेष फरार बताए जा रहे हैं*

दमोह जिले में होली जैसे खुशियों के त्योहार की रात दमोह जिले के ग्राम हटना में उस वक्त मातम में बदल गई, जब रंग और गुलाल के बीच खून की धार बह निकली।

दोस्ती और जश्न के माहौल में उपजा मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि उसने एक युवक की जान ले ली। पुलिस ने इस अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पूरे मामले का चौंकाने वाला खुलासा किया है।

दिनांक 04 मार्च 2026 को होली के दिन शाम करीब 6:30 बजे से रात 9 बजे के बीच ग्राम हटना के लाल टोरिया बालाकोट रोड के पास चंदू रैकवार (पिता मलकान रैकवार) की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

घटना की जानकारी मृतक के भाई मोहन रैकवार ने पुलिस को दी, जिसके बाद थाना दमोह देहात में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर लगातार जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना के समय कुछ युवक होली मना रहे थे।

इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गया। गुस्से में आरोपियों ने मिलकर चंदू रैकवार पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, संदिग्धों से पूछताछ की और साइबर सेल व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

1. शिवम पिता हरिशाम विश्वकर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी पॉलीटेक्निक कॉलेज के पीछे

2. पप्पू आदिवासी पिता कोमल आदिवासी, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम एरोरा

3. अरविंद बघार पिता करन बघार, उम्र 24 वर्ष, निवासी जबलपुर

4. अमन शुक्ला पिता केशव प्रसाद शुक्ला, उम्र 20 वर्ष, निवासी जबलपुर नाका

5. लक्की यादव पिता स्व. नंदन यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी एरोरा

इसके अलावा एक विधि-विरुद्ध बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

इस जटिल और संवेदनशील मामले को सुलझाने में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में उप निरीक्षक रोहित द्विवेदी, उप निरीक्षक प्रियंका पटेल, सहायक उप निरीक्षक नाथ, प्रधान आरक्षक प्रवीण, आरक्षक आलोक, मानस, अजय पटेल, विमल, रूपेश, आर.के. गोविंद, अजय प्रताप, यशवंत, राकेश उरैया, संजय टंडन, मयंक और रोहित सहित साइबर सेल दमोह एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि छोटी-छोटी कहासुनी किस तरह बड़े अपराध का रूप ले सकती है।

पुलिस की तत्परता से आरोपियों की गिरफ्तारी होने से जहां पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है, वहीं क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This