—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह— 
*ग्राम सेहरी में ‘जल शक्ति से नव भक्ति’ अभियान के तहत जल संरक्षण का संदेश*
*तेंदूखेड़ा से मुकेश जैन की रिपोर्ट*
दमोह/सेहरी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चल रहे “जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 – जल शक्ति से नव भक्ति” के अंतर्गत ग्राम सेहरी में जनजागरूकता से जुड़ा सराहनीय आयोजन किया गया। यह अभियान 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक (वर्ष प्रतिपदा से रामनवमी) प्रथम चरण में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में ग्राम सेहरी स्थित व्यारमा नदी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान नदी तट की साफ-सफाई की गई तथा जल पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने प्राकृतिक जल स्रोतों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
यह आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद तेंदूखेड़ा के मार्गदर्शन में चयनित नवांकुर संस्था महाराणा प्रताप जन कल्याण शिक्षण संघ सेहरी के कार्यकर्ताओं द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक दीपचंद मालवीय सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सेहरी के सदस्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं जल स्रोतों के संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर पुष्पेन्द्र सेन, गोकल प्रसाद खरे, देवेन्द्र कुमार यादव, ओम यादव, गणेश गौंड, बेनी सेन, सोनू यादव, गोलू गौंड, संदीप यादव, राजा यादव, घूमन लोधी, लोकेंद्र गौंड सहित सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय योगदान दिया।















































