Home » अपराध » Mp » *निषादराज महाराज जयंती पर दमोह में कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा*

*निषादराज महाराज जयंती पर दमोह में कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*निषादराज महाराज जयंती पर दमोह में कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा*

दमोह। माझी समाज के आराध्य देव निषादराज महाराज की जयंती के अवसर पर आज 23 मार्च को दमोह नगर में भव्य और विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में उत्साह का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, रैकवार, केवट, बर्मन, धुरिया, कहार, कश्यप, निषाद, बाथम, भोई, मल्लाह एवं माझी समाज के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन किया जा रहा है। शोभायात्रा की शुरुआत शाम 4 बजे महाराणा प्रताप स्कूल मैदान, सिविल वार्ड नंबर 01 से होगी, जहां निषादराज महाराज के चित्र के समक्ष विधिवत पूजन-अर्चन किया जाएगा।

इसके पश्चात शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—पुराना थाना, मोहन टॉकीज, बहराम टॉकीज, बकौली तिराहा, घंटाघर चौक, एवरेस्ट लॉज, राय तिराहा, स्टेशन चौराहा, बस स्टैंड चौराहा, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर चौराहा, भाजपा कार्यालय कीर्ति स्तंभ, शिवाजी चौक होते हुए पुनः महाराणा प्रताप स्कूल मैदान पहुंचेगी।

शोभायात्रा के समापन अवसर पर मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें निषादराज महाराज का पूजन एवं समाज के वरिष्ठजनों के उद्बोधन होंगे।

आयोजकों ने समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस भव्य शोभायात्रा को सफल बनाएं और सामाजिक एकता का परिचय दें।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This