Home » अपराध » Mp » *हाथ-पैर सुधारक हबीब खान देवरी वालों का निधन क्षेत्र में शोक की लहर*

*हाथ-पैर सुधारक हबीब खान देवरी वालों का निधन क्षेत्र में शोक की लहर*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*हाथ-पैर सुधारक हबीब खान देवरी वालों का निधन क्षेत्र में शोक की लहर*

दमोह/हिण्डोरिया नगर के मौलाना अब्दुल कलाम आजाद वार्ड क्रमांक 07 निवासी हबीब खान (91 वर्ष) का वृद्धावस्था एवं लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पुत्र मकसूद खान, मुख्तार खान एवं स्वर्गीय अबरार बाबा हैं।

हबीब खान “देवरी वाले” के नाम से क्षेत्रभर में प्रसिद्ध थे। वे पिछले लगभग 50 वर्षों से अधिक समय से अपने पारंपरिक अनुभव के आधार पर दुर्घटनाओं में टूटे हाथ-पैर एवं शरीर की अन्य हड्डियों को बिना एक्स-रे के जोड़ने की कला में निपुण थे। इसी कारण लोग उन्हें “हाथ-पैर सुधारक” के नाम से जानते थे।

उनकी इस अनोखी दक्षता के चलते जिला ही नहीं, बल्कि प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से भी सैकड़ों लोग उनके पास उपचार के लिए पहुंचते थे। उन्होंने अपने अनुभव और सेवा भाव से असंख्य लोगों को राहत दी।

हबीब खान के निधन से हिण्डोरिया क्षेत्र ने एक नामचीन शख्सियत और अनुभवी देशी हकीम को खो दिया है। उनके निधन पर नगर में शोक की लहर है।

उनकी अंतिम यात्रा में सभी वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें हिण्डोरिया कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

*समन्ना में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल बीच सड़क पर युवक पर बरसाईं लाठियां* *जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र के त्रिरगड्ढा बाईपास की घटना, करीब 30 मिनट तक मारपीट होने का आरोप घायल छोटे लाल कछी ने लगाए गंभीर आरोप*