—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—
*थाना पथरिया, जिला दमोह की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई*
*304 पेटी (2777.76 लीटर) शराब जब्त, कीमत लगभग 15,30,000 रुपये*

दमोह शहर में बढ़ती अवैध शराब की बिक्री पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस अधीक्षक दमोह श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी पथरिया सुश्री प्रिया सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पथरिया अमित मिश्रा एवं उनकी टीम को एक बड़ी सफलता मिली।
दिनांक 29.03.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे पुलिया के पास एक चार पहिया वाहन (पिकअप) में अवैध शराब प्लास्टिक के क्रेट में भरकर लाई जा रही है। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक बोलेरो पिकअप वाहन (क्रमांक MP 15 ZJ 3849) का चालक वाहन को रेलवे पुलिया के पास एक निर्माणाधीन मकान में ले जाकर छुपाने का प्रयास कर रहा था।
पुलिस को देखकर चालक बिना शटर बंद किए मकान के पीछे की ओर भाग गया और पेड़ के सहारे कूदकर फरार हो गया। पुलिस द्वारा वाहन और मकान की तलाशी लेने पर वहां से 304 पेटी (2777.76 लीटर) अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 15,30,000 रुपये है।
पुलिस ने अवैध शराब को विधिवत जब्त कर लिया है। जांच में पता चला कि निर्माणाधीन मकान का मालिक कोमल अहिरवार निवासी जिला सागर है। आरोपी चालक एवं मकान मालिक के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पथरिया निरीक्षक अमित मिश्रा, उप निरीक्षक सजनी हरगोविंद पटेल, प्रधान आरक्षक संदीप कुशवाहा, आरक्षक संदीप पटेल, नवीन बैन, विनोद अहिरवार, अजय कुर्मी, मनीष रोहित, नंदलाल कुर्मी तथा चालक दीपेश ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।











































