Home » धर्म » *राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने ग्राम बहेरियामाल और कोड़ल में सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन*

*राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने ग्राम बहेरियामाल और कोड़ल में सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने ग्राम बहेरियामाल और कोड़ल में सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन*

दमोह, 29 मार्च 2026
दमोह जिले की जबेरा विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश की क्रमांक एक विधानसभा बनाने के संकल्प के साथ प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी लगातार विकास कार्यों को गति दे रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने जनपद तेंदूखेड़ा अंतर्गत ग्राम बहेरियामाल एवं कोड़ल में सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया।

ग्राम बहेरियामाल में लगभग 25 लाख रुपए तथा ग्राम कोड़ल में 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इन सामुदायिक भवनों का उद्देश्य ग्रामीणों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री लोधी ने अपने संबोधन में कहा कि जबेरा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य इस क्षेत्र को पूरे मध्य प्रदेश में एक आदर्श और अग्रणी विधानसभा के रूप में स्थापित करना है। इसके लिए आधारभूत संरचनाओं का विकास, ग्रामीण सुविधाओं का विस्तार तथा सामाजिक ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने सामुदायिक भवनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांवों में इस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होने से विवाह, सामाजिक कार्यक्रम, बैठकों एवं अन्य सामूहिक गतिविधियों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। इससे समय और संसाधनों की बचत होगी तथा ग्रामीणों के बीच आपसी सहयोग और सामाजिक एकता को भी बढ़ावा मिलेगा।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने यह भी कहा कि उनका प्रयास है कि जबेरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में कम से कम एक सुसज्जित सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाए, जिससे हर ग्रामवासी को समान रूप से सुविधाएं प्राप्त हो सकें। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में क्षेत्र में और भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This