—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—
*स्टार डेल्टा कंपनी पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सर्वे के अनुसार कार्य न करने की शिकायत*
दमोह/क्षेत्रीय संवाददाता
क्षेत्र के ग्रामीणों ने स्टार डेल्टा कंपनी के कार्यों पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी द्वारा किए गए एसएआर (SAR) सर्वे के अनुसार न तो खंभे लगाए गए और न ही डीपीआर (DPR) सही स्थानों पर रखी गई।
ग्रामीणों के अनुसार, जहां अधिक किसानों को लाभ मिल सकता था और जहां बिजली की अधिक आवश्यकता थी, उन स्थानों को नजरअंदाज कर दिया गया। इसके बजाय कंपनी ने अपने मनमाने तरीके से नजदीकी क्षेत्रों में ही डीपीआर स्थापित कर दी।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि कंपनी के कुछ प्रतिनिधियों द्वारा पैसों की मांग की गई थी। जिन किसानों ने पैसे नहीं दिए, उनके साथ भेदभाव किया गया और उन्हें योजनाओं से वंचित कर दिया गया।
एक गांव का उदाहरण देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि वहां मोटी रकम लेकर डीपीआर तो स्थापित कर दी गई, लेकिन करीब 6 महीने बाद ही कनेक्शन चालू किया गया। वहीं, एक अन्य गांव में पात्र किसानों को नजरअंदाज कर केवल पैसे देने वालों को ही प्राथमिकता दी गई।
ग्रामीणों में इस पूरे मामले को लेकर भारी नाराजगी है और उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
खबरों का खुलासा विस्तृत होगा….?
**पिक्चर अभी बाकी है……?












































