—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—
*ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटेरा पुलिस की बड़ी सफलता अपहृता को दिल्ली से सकुशल बरामद कर आरोपी गिरफ्तार*
दमोह। पुलिस मुख्यालय भोपाल (म.प्र.) द्वारा संचालित ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग बालक-बालिकाओं की अधिक से अधिक दस्तयाबी के लिए चलाए जा रहे अभियान में थाना पटेरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस अधीक्षक दमोह श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी हटा के मार्गदर्शन में थाना पटेरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 88/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज अपहरण प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता की तलाश के लिए टीम गठित की।
पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयासों और तकनीकी सहायता के माध्यम से अपहृता को दिल्ली से सकुशल बरामद किया गया। अपहृता के कथनों के आधार पर प्रकरण में धारा 64(1), 65(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया।
इस मामले में आरोपी प्रमोद अहिरवार पिता लाडरे अहिरवार, उम्र 18 वर्ष, निवासी ककरान थाना पटेरा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी पटेरा उप निरीक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर, उप निरीक्षक संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक 537 लालबहादुर सिंह, आरक्षक 152 अनिल सिंह, आरक्षक 512 बालमुकुंद एवं सायबर सेल दमोह की टीम की विशेष सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस की इस तत्परता और समर्पण से एक बार फिर यह सिद्ध हुआ है कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर दमोह पुलिस पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है।










































