—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*मंगोला पीएम श्री हाई स्कूल में प्रभारी प्राचार्य की अनूठी पहल मेधावी छात्रों को मिलेगा सम्मान*
दमोह/मगरोंन। पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल मंगोला में प्रभारी प्राचार्य शैलेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु एक सराहनीय पहल की गई है। उन्होंने घोषणा की थी कि कक्षा 10वीं ‘बी’ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा को 15 अगस्त के अवसर पर ₹21,000 की राशि से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह उनके द्वारा अपने निजी व्यय से अपने पिता की स्मृति में आयोजित किया जाएगा।
विद्यालय के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में लोकेश पटेल (पिता मूलचंद पटेल) ने 421 अंक प्राप्त कर 84.2 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दीक्षा अहिरवार (पिता कमलेश अहिरवार) ने 417 अंक (83.4%), ललता पटेल (पिता हरिराम पटेल) ने 390 अंक (78%), दशोद पटेल (पिता पंचम पटेल) ने 382 अंक (76.4%) तथा कविता (पिता भगवानदास पटेल) ने 379 अंक (75.8%) प्राप्त किए। इन सभी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
इस पहल से विद्यालय के विद्यार्थियों में एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित हुआ है, जिससे उनके हौसले और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बल मिला है। बेहतर परिणाम लाने में विद्यालय परिवार के वरिष्ठ शिक्षकों—विनोद अहिरवार, मुकेश अहिरवार, मनीष जैन, प्रीतम, सत्यम, मनोज दुबे, बृजेश शुक्ला, रचना श्रीवास्तव, पवन कुमार जैन, पुरुषोत्तम अहिरवार, जावेद खान, कल्पेश भार्गव, राजेंद्र सिंह (कंप्यूटर ऑपरेटर) सहित समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर पीएलवी रूपेन्द्र सिंह ने प्राचार्य के इस निर्णय को विद्यार्थियों में ऊर्जा और उत्साह भरने वाला सफल प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि अन्य विद्यालयों के प्राचार्य भी इस मॉडल को अपनाकर छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ा सकते हैं और बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।










































