Home » अपराध » Mp » *कविता पटेल वार्डन कुम्हारी में ही रहेंगी – डीपीसी एम.के. द्विवेदी*

*कविता पटेल वार्डन कुम्हारी में ही रहेंगी – डीपीसी एम.के. द्विवेदी*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*कविता पटेल वार्डन कुम्हारी में ही रहेंगी – डीपीसी एम.के. द्विवेदी*

*विशेष रिपोर्ट: दिनेश जैन हमारे संवाददाता*

दमोह। जनपद शिक्षा केंद्र पटेरा के अंतर्गत संचालित बालिका छात्रावास कुम्हारी की वार्डन कविता पटेल को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। जिला परियोजना समन्वयक (DPC) श्री एम.के. द्विवेदी ने स्पष्ट किया है कि कविता पटेल कुम्हारी छात्रावास में ही अपनी सेवाएं देती रहेंगी।

जानकारी के अनुसार, कविता पटेल पिछले लगभग 10 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई से जुड़े कार्यों में निरंतर योगदान दे रही हैं। कुछ माह पूर्व छात्रावास अधीक्षकों से जुड़े विवादों के चलते पूर्व अधीक्षकों का स्थानांतरण किया गया था, जिसके बाद कविता पटेल को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास कुम्हारी में वार्डन के रूप में पदस्थ किया गया।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ बालिकाओं के हित में सराहनीय कार्य किया है। वे 24 घंटे छात्रावास में रहकर छात्राओं की सुरक्षा, शिक्षा और आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखती हैं।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी उनके कार्य की सराहना की है। सरपंच मझवा माल श्रीमती द्रोपती बाई, सरपंच खमरिया, सरपंच नदी तथा कुम्हारी की सरपंच श्रीमती रश्मि यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कविता पटेल ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ किया है।

ग्रामीणों का कहना है कि उनका व्यवहार सरल, सौम्य और सहयोगात्मक है, जिससे छात्रावास में रह रही बालिकाओं को पारिवारिक माहौल मिलता है। उनके समर्पण और सेवा भाव के कारण पूरे क्षेत्र में उनकी सराहना हो रही है।

अंत में, क्षेत्रवासियों ने कविता पटेल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि वे आगे भी इसी तरह बालिकाओं के हित में उत्कृष्ट कार्य करती रहेंगी।

*खबरें विज्ञापन व हमसे जुड़ने के लिए आज ही संपर्क करें संपर्क सूत्र 98 261 62 144*

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This