Home » अपराध » Mp » *दमोह के वरिष्ठ पत्रकार जिन्नू जैन की सड़क हादसे में मौत, पत्रकार जगत में शोक की लहर*

*दमोह के वरिष्ठ पत्रकार जिन्नू जैन की सड़क हादसे में मौत, पत्रकार जगत में शोक की लहर*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*दमोह के वरिष्ठ पत्रकार जिन्नू जैन की सड़क हादसे में मौत, पत्रकार जगत में शोक की लहर*

*अब हमारे बीच अब नहीं रहे पत्रकार जिनेश (जिन्नू) जैन अपनी कलम से लिखते थे सत्यता पत्रकारता का रखते थे हुनर*


दमोह। जिले के वरिष्ठ एवं पुराने पत्रकार जिन्नू जैन का एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा दमोह के समीप राजा पटना क्षेत्र में हुआ, जहां सड़क किनारे खड़े जिन्नू जैन को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि वे बुरी तरह घायल हो गए।

घटना के लगभग एक घंटे बाद डायल-108 और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल दमोह लाया गया, जहां उनकी हालत लगातार नाजुक बनी रही। ड्यूटी डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें सागर रेफर कर दिया। सागर में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में विदिशा के पास उनकी मौत हो गई।

इस दुखद घटना से पूरे पत्रकार जगत में शोक की लहर है। साथी पत्रकारों और परिचितों ने इस घटना को बेहद पीड़ादायक और चिंताजनक बताया है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सड़क पर खड़े व्यक्ति को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अब तक ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हो पाई है।

पत्रकार साथियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषी वाहन चालक की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही मृतक पत्रकार के परिवार को आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

इधर, स्थानीय स्तर पर इमलिया चौकी प्रभारी से लेकर जिला पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर से भी मामले में तत्काल संज्ञान लेने की मांग की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

जिन्नू जैन के निधन से दमोह जिले में पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उनके निधन पर सभी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

हमारे प्राण प्रिय बड़े भाई जिन्नू जिनेश जैन जी ने हमें विगत वर्षों में बहुत कुछ सिखाया बतलाया कौन अपना है कौन पराया है l

आपको हमेशा दिल से चाहते रहेंगे आप यूं ही असमय हमें छोड़ कर चले गए इसके लिए हम हमारा मन बहुत ही दुखी है l

प्रभु आपको अपने श्री चरणों में स्थान दे और ऐसे दुख की घड़ी में परिवार को मित्रों को गहन दुख सहने की क्षमता प्रदान करें l

एमपी अपडेट न्यूज़ टीम आपको विनम्र श्रद्धांजलि दे रहे है

निशब्द…….?

ओम शांति ओम शांति ओम शांति

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post