—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*तेजगढ़ में पंचायत सचिव 6 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार*
*भ्रष्टाचार सचिव के ग्रामीणों ने कहा और भी राज खुल सकते है*


दमोह जिले के तेजगढ़ क्षेत्र में सागर लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत सचिव जुगराज लोधी को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त जारी करने के एवज में हितग्राही महेंद्र कोष्ठी से रिश्वत की मांग की गई थी।
जानकारी के अनुसार पीड़ित हितग्राही ने मामले की शिकायत लोकायुक्त सागर से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी सचिव को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पंचायत कार्यालय से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की गई।
घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर गरीब हितग्राहियों से अवैध वसूली की शिकायतें लंबे समय से सामने आती रही हैं।
गौरतलब है कि दमोह जिले में बीते एक सप्ताह के भीतर लोकायुक्त की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। लगातार हो रही कार्रवाइयों के बावजूद रिश्वतखोरी पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है, जिससे आम लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ बिना रिश्वत के जरूरतमंदों तक पहुंच सके।












































