—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*एसपी आनंद कलादगी ने ली साप्ताहिक जनरल परेड की सलामी, उत्कृष्ट टर्नआउट वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित*
दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने शुक्रवार 15 मई को रक्षित केंद्र दमोह में आयोजित साप्ताहिक जनरल परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान बेहतर टर्नआउट एवं अनुशासित यूनिफॉर्म पहनने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
जनरल परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया, डीएसपी, थाना प्रभारी एवं जिलेभर से 150 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। परेड के दौरान पुलिस बल की अनुशासनात्मक व्यवस्था, वर्दी की सुसज्जता और कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया गया।
परेड के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने थाना एवं चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण तथा जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
एसपी श्री कलादगी ने पुलिस लाइन में कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समय पर समाधान होना आवश्यक है, ताकि वे बेहतर मनोबल और समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर सकें।













































