Home » अपराध » Mp » *कोतवाली पुलिस ने निगरानीशुदा एवं गुंडा बदमाशों की कराई परेड शांति व्यवस्था बनाए रखने की दी सख्त हिदायत*

*कोतवाली पुलिस ने निगरानीशुदा एवं गुंडा बदमाशों की कराई परेड शांति व्यवस्था बनाए रखने की दी सख्त हिदायत*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*कोतवाली पुलिस ने निगरानीशुदा एवं गुंडा बदमाशों की कराई परेड शांति व्यवस्था बनाए रखने की दी सख्त हिदायत*

दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देश पर शहर में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार 1 जून 2026 को थाना कोतवाली में निगरानीशुदा और गुंडा बदमाशों की परेड आयोजित की गई। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) की उपस्थिति में संपन्न हुई।

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार द्वारा थाना क्षेत्र के सूचीबद्ध निगरानीशुदा एवं गुंडा बदमाशों को थाना परिसर में तलब कर उनकी परेड कराई गई। इस दौरान सभी बदमाशों के फिंगर प्रिंट एवं फोटोग्राफ्स को अपडेट किया गया तथा उनके डोजियर फॉर्म तैयार एवं अद्यतन किए गए।

पुलिस अधिकारियों ने सभी निगरानीशुदा और गुंडा बदमाशों को स्पष्ट रूप से समझाइश देते हुए कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से जीवनयापन करें और शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई कि यदि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, विवाद, मारपीट या अन्य अप्रिय घटना में उनकी संलिप्तता पाई जाती है तो उनके विरुद्ध कठोर से कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार की कार्रवाई कर अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाती है, जिससे शहर में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे तथा आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।

कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण और अपराधियों में पुलिस का भय बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This