Home » अपराध » Mp » *पुलिस कन्ट्रोल रूम दमोह में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिये 06 दिवसीय प्रशिक्षण में पहुंचे डीआईजी सागर रेंज सागर श्री शशीन्द्र चौहान प्रशिक्षणार्थियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश*

*पुलिस कन्ट्रोल रूम दमोह में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिये 06 दिवसीय प्रशिक्षण में पहुंचे डीआईजी सागर रेंज सागर श्री शशीन्द्र चौहान प्रशिक्षणार्थियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*पुलिस कन्ट्रोल रूम दमोह में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिये 06 दिवसीय प्रशिक्षण में पहुंचे डीआईजी सागर रेंज सागर श्री शशीन्द्र चौहान प्रशिक्षणार्थियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश*

दमोह/सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत मध्यप्रदेश पुलिस के द्वारा सभी जिलों में पुलिस बल का विशेष प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दमोह पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिला दमोह में आयोजित 06 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में सागर रेंज के डीआईजी श्री शशीन्द्र चौहान ने सहभागिता करते हुये अधिकारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया ।

उन्होने आगामी सिंहस्थ मेले के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात-प्रबंधन,भीड़-नियंत्रण,आपदा-प्रबंधन,सुरक्षा-व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने संबंधी महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये।

पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री शशीन्द्र चौहान ने बताया कि सिंहस्थ 2028 जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में पुलिस बल की भूमिका अहम होती है। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, समर्पण एवं संवेदनशीलता के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।उन्होने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान और अनुभव को व्यवहारिक रूप से लागू करने पर विशेष जोर दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को आधुनिक पुलिसिंग,आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया,संचार व्यवस्था तथा समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया,सीएसपी एचआर पांडेय,यातायात निरी. दलवीर सिंह मार्को, सूबेदार अभिनय साहू उपस्थित रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post