Home » अपराध » Mp » *कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग स्थानों पर रेड कर 5 सटोरियों को पकड़ा 5 प्रकरण दर्ज*

*कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग स्थानों पर रेड कर 5 सटोरियों को पकड़ा 5 प्रकरण दर्ज*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग स्थानों पर रेड कर 5 सटोरियों को पकड़ा 5 प्रकरण दर्ज*


दमोह। पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर 5 आरोपियों को सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, सट्टा पर्चियां और राइटिंग पेन जब्त कर सट्टा एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में मुखबिर सूचना के आधार पर 6 जून 2026 को शहर के विभिन्न स्थानों पर रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 5,020 रुपये नकद, 5 सट्टा पर्चियां एवं 5 राइटिंग पेन बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपी

1. महेश पटेल पिता माधव पटेल, उम्र 39 वर्ष, निवासी मंगल भवन, बजरिया वार्ड क्रमांक 6, दमोह।

2. सीमा ठाकुर पति बिज्जू ठाकुर, उम्र 37 वर्ष, निवासी धरमपुरा, दमोह।

3. हसीना अहमद पत्नी अहमद खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी शोभानगर, दमोह।

4. फूलसिंह अहिरवार पिता मोहनलाल अहिरवार, निवासी बड़ापुरा, दमोह।

5. गुड्डू उर्फ रामगोपाल पिता रामदास अहिरवार, निवासी बड़ापुरा, दमोह।

जब्त सामग्री

पुलिस ने आरोपियों से क्रमशः 2500 रुपये, 650 रुपये, 500 रुपये, 670 रुपये और 700 रुपये नकद सहित कुल 5,020 रुपये, सट्टा पर्चियां एवं पेन जब्त किए।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के साथ प्रधान आरक्षक अभिषेक चौबे, प्रधान आरक्षक कलीम खान, प्रधान आरक्षक महेश यादव, आरक्षक नरेंद्र पटेरिया एवं आरक्षक आकाश पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध सट्टा एक्ट के तहत कुल 5 अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। अवैध सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This