Home » अपराध » Mp » *हत्या के प्रकरण में 02 आरोपियों को दमोह कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*हत्या के प्रकरण में 02 आरोपियों को दमोह कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*हत्या के प्रकरण में 02 आरोपियों को दमोह कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार*


दमोह। कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार 9 जून 2026 की रात जिला अस्पताल दमोह में घायल अवस्था में भर्ती कमलेश अहिरवार (28 वर्ष) निवासी बड़ापुरा दमोह की शिकायत पर मोहान पिता गुल्ले अहिरवार (40 वर्ष) एवं लखन पिता मोतीलाल अहिरवार (44 वर्ष) निवासी बड़ापुरा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 555/2026 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि घायल कमलेश अहिरवार की उपचार के दौरान 10 जून 2026 को मेडिकल कॉलेज जबलपुर में मृत्यु हो गई। मर्ग डायरी प्राप्त होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 103(1) बीएनएस की वृद्धि की गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 11 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को 12 जून 2026 को माननीय न्यायालय जेएमएफसी के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. मोहन पिता गुल्ले अहिरवार, उम्र 40 वर्ष, निवासी बड़ापुरा दमोह

2. लखन पिता मोतीलाल अहिरवार, उम्र 44 वर्ष, निवासी बड़ापुरा दमोह

कार्रवाई में सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार, उपनिरीक्षक वंदना गौर, प्रधान आरक्षक राकेश पाठक, महेश यादव, अजित दुबे, सौरभ टंडन, राकेश अठ्या, साइबर सेल के आरक्षक नरेंद्र पटेरिया, ब्रजेन्द्र मिश्रा, विक्रम राठौर, जितेन्द्र प्रजापति एवं रितिराम अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरी टीम के कार्य की सराहना की गई है।

कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से हत्या के मामले में त्वरित जांच और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित हुई है, जिससे पीड़ित पक्ष को न्याय मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This