Home » अपराध » Mp » *भाजपा किसान मोर्चा की किसान कार्यशाला सम्पन्न प्राकृतिक जैविक खेती को अपनाने का आह्वान*

*भाजपा किसान मोर्चा की किसान कार्यशाला सम्पन्न प्राकृतिक जैविक खेती को अपनाने का आह्वान*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*भाजपा किसान मोर्चा की किसान कार्यशाला सम्पन्न प्राकृतिक जैविक खेती को अपनाने का आह्वान*

दमोह। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला दमोह एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार 19 जून को मानस भवन में किसान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले भर से बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर प्राकृतिक खेती, जैविक कृषि एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लखन पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, दमोह विधायक जयंत मलैया, संभाग प्रभारी नर्मदा सिंह, जिला प्रभारी करन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रीति ठाकुर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महाराज सिंह लोधी सहित कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान क्षेत्र से जुड़े अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

कार्यशाला में किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों, जैविक खाद के उपयोग, कृषि लागत कम करने तथा उत्पादन बढ़ाने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों पर भी चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि लखन पटेल ने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान अपनी उत्पादन लागत कम कर सकते हैं और अधिक लाभ अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा प्राकृतिक और जैविक खेती भारतीय परंपरा एवं सनातन जीवन पद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि भाजपा किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और इस प्रकार की कार्यशालाएं किसानों को नई दिशा देने का कार्य करती हैं। उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीकों और प्राकृतिक खेती के समन्वय को कृषि क्षेत्र की नई संभावनाओं का आधार बताया।

जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल ने किसानों से नई कृषि पद्धतियों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे किसान आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बन सकते हैं। उन्होंने अपने किसान परिवार से जुड़े अनुभव भी साझा किए। वहीं नर्मदा सिंह ने कहा कि प्राकृतिक खेती पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो रही है।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महाराज सिंह लोधी ने कहा कि प्राकृतिक खेती को अपनाकर किसान बेहतर उत्पादन और आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से जैविक एवं प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान कृषि क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों का सम्मान भी किया गया। इनमें खम्मन सिंह, कुरेरिया मेहता फार्म हाउस, बहादुर सिंह अमखिरिया तथा नंदिनी बेड़ियां सहित अन्य प्रगतिशील किसान शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा किसानों से अधिक से अधिक संख्या में प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने का आह्वान किया गया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

रामपुर हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार, नरसिंहगढ़ पुलिस की कार्रवाई दमोह। ग्राम रामपुर में वृद्ध व्यक्ति की हत्या के मामले में चौकी नरसिंहगढ़ एवं थाना दमोह देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जानकारी के अनुसार, 13 जून 2026 को ग्राम रामपुर में एक वृद्ध व्यक्ति के साथ मारपीट कर चाकू से हमला किया गया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस) के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमित गौतम के नेतृत्व में चौकी नरसिंहगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भूरा उर्फ इमरत रैकवार पिता बबलू रैकवार, निवासी मागंज वार्ड क्रमांक 5, थाना कोतवाली, जिला दमोह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अब तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ मामले की जांच को और मजबूती मिली है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रोहित द्विवेदी, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र, राधेश्याम परिहार, प्रकाशचंद, आरक्षक नीलेश सिंह, अनुरुद्ध सिंह, कमल, कमलेश पटेल, आशुतोष नामदेव तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राकेश एवं आरक्षक सौरभ, मयंक और रोहित की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।