Home » अपराध » Mp » *हिण्डोरिया पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाया अंधा हत्याकांड चार आरोपी गिरफ्तार*

*हिण्डोरिया पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाया अंधा हत्याकांड चार आरोपी गिरफ्तार*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*हिण्डोरिया पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाया अंधा हत्याकांड चार आरोपी गिरफ्तार*

दमोह। थाना हिण्डोरिया पुलिस ने एक अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन सहित अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक-07 हिण्डोरिया स्थित अब्दुल रज्जाक के किराये के मकान में एक युवक के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना हिण्डोरिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान बुच्ची उर्फ आमिर खान (28 वर्ष), पिता निसार खान, निवासी वार्ड क्रमांक-07 हिण्डोरिया के रूप में हुई।

घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान मृतक की दोनों जांघों पर चाकू के गंभीर घाव तथा शरीर पर खून के निशान पाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफएसएल टीम ने मौके का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। मृतक के भाई इरशाद खान की रिपोर्ट पर थाना हिण्डोरिया में अपराध क्रमांक 211/26 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने मृतक की गतिविधियों, संपर्कों और घटनास्थल के आसपास उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों की गहन जांच की। जांच में पता चला कि घटना की रात गोप तलैया के पास मृतक का रामजी ठाकुर, पवन ठाकुर, शेर खान और चंदन सिंह के साथ विवाद हुआ था।

पुलिस ने परिस्थितिजन्य साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और तकनीकी प्रमाणों के आधार पर चारों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस के अनुसार मृतक बुच्ची खान और आरोपी रामजी ठाकुर के बीच पुरानी रंजिश थी। 22 जून की रात हुए विवाद के दौरान मृतक ने रामजी को थप्पड़ मार दिया था, जिससे वह अपमानित महसूस कर रहा था। इसी बात से नाराज होकर चारों आरोपियों ने योजना बनाई और देर रात करीब एक बजे मृतक के कमरे पर पहुंचकर हमला कर दिया। आरोप है कि रामजी ठाकुर ने चाकू से वार कर बुच्ची खान की हत्या कर दी।

गिरफ्तार आरोपी

रामजी ठाकुर (20 वर्ष), वार्ड क्रमांक-05 हिण्डोरिया

पवन ठाकुर (22 वर्ष), वार्ड क्रमांक-05 हिण्डोरिया

शेर खान (22 वर्ष), वार्ड क्रमांक-07 हिण्डोरिया

चंदन सिंह (20 वर्ष), वार्ड क्रमांक-04 हिण्डोरिया

जब्त सामग्री

हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू

सफेद रंग की होंडा ट्विस्टर मोटरसाइकिल

घटना के समय आरोपी रामजी द्वारा पहनी गई शर्ट

एक मोबाइल फोन

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस अंधे हत्याकांड के खुलासे में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया एवं एसडीओपी प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हिण्डोरिया निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर, हिण्डोरिया थाना स्टाफ एवं साइबर सेल दमोह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This