Home » अपराध » Mp » *तेंदूखेड़ा पुलिस द्वारा चलाया गया ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान*

*तेंदूखेड़ा पुलिस द्वारा चलाया गया ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*तेंदूखेड़ा पुलिस द्वारा चलाया गया ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान*

*झलोन बस स्टैंड और चौराहे पर ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय*


***झलोन से मुकेश जैन की रिपोर्ट***

दमोह। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को तेंदूखेड़ा पुलिस ने ग्राम झलोन बस स्टैंड एवं झलोन चौराहे पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों और आम नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी रविंद्र बागरी, प्रधान आरक्षक बृजेश तिवारी एवं पुलिस दल ने ग्रामीणों और राहगीरों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने समझाया कि ऑनलाइन लेनदेन के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते की जानकारी, एटीएम कार्ड विवरण, ओटीपी अथवा पासवर्ड साझा न करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और मोबाइल पर आने वाले फर्जी कॉल, संदेश एवं सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे साइबर फ्रॉड से सतर्क रहें।

अधिकारियों ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो वह बिना देर किए 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराए, ताकि समय रहते कार्रवाई कर ठगी गई राशि को सुरक्षित कराने का प्रयास किया जा सके।

कार्यक्रम में ग्रामीणों को सुरक्षित डिजिटल लेनदेन के महत्व से अवगत कराया गया और साइबर अपराधों से बचने के सरल एवं प्रभावी उपाय भी बताए गए। इस अवसर पर ग्राम के मीडिया प्रभारी मुकेश जैन, मोहित पटेल, रोशन यादव, विनोद जैन, जय कुमार जैन, नन्हे सोनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This