Home » अपराध » Mp » *स्कूल चले हम अभियान कलेक्टर ने पथरिया के स्कूलों का किया निरीक्षण कहा— शिक्षा साधारण को असाधारण बना सकती है*

*स्कूल चले हम अभियान कलेक्टर ने पथरिया के स्कूलों का किया निरीक्षण कहा— शिक्षा साधारण को असाधारण बना सकती है*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*जिला कलेक्टर बने शिक्षक स्कूल चले अभियान की शुरुआत*

*स्कूल चले हम अभियान कलेक्टर ने पथरिया के स्कूलों का किया निरीक्षण कहा— शिक्षा साधारण को असाधारण बना सकती है*

दमोह, 29 जून 2026। जिले में संचालित स्कूल चले हम अभियान के तहत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने सोमवार को पथरिया स्थित एम.एल.बी. स्कूल एवं मॉडल हाई स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर शिक्षा, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य के महत्व पर प्रेरक संदेश दिया।

कलेक्टर ने कक्षाओं का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, शिक्षण व्यवस्था और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी कक्षाओं में समय-सारिणी (टाइम-टेबल) अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए।

“शिक्षा सबसे बड़ी संपत्ति”

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि “शिक्षा साधारण व्यक्ति को भी असाधारण बना सकती है। यह ऐसी अमूल्य संपत्ति है जिसे कोई चुरा नहीं सकता और न ही बांट सकता है।” उन्होंने छात्रों से पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने का आह्वान करते हुए कहा कि कुछ वर्षों की मेहनत उनके आने वाले जीवन को सफल और सुखद बना सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि पथरिया के विद्यार्थी अपने सपनों को अवश्य साकार करेंगे।

पुस्तक वितरण में देरी पर नाराजगी

निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने बताया कि गणित, अर्थशास्त्र और इतिहास विषय की पाठ्यपुस्तकें अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल पुस्तकें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और लापरवाही पर नाराजगी जताई।

साफ-सफाई और पुताई के निर्देश

विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की कमी पाए जाने पर कलेक्टर ने प्राचार्य को नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा उपलब्ध शाला निधि से भवन की पुताई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This