Home » अपराध » Mp » *दमोह में एल एल बी (LLB)परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को गंदा और गर्म पानी पिलाने का आरोप जांच की उठी मांग*

*दमोह में एल एल बी (LLB)परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को गंदा और गर्म पानी पिलाने का आरोप जांच की उठी मांग*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*दमोह में एल एल बी (LLB)परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को गंदा और गर्म पानी पिलाने का आरोप जांच की उठी मांग*

दमोह। जनचन्द्र श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दमोह में संचालित एलएलबी परीक्षा के दौरान पेयजल व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि उन्हें पीने के लिए जो पानी उपलब्ध कराया गया, वह न केवल गर्म था बल्कि जिस कंटेनर में पानी रखा गया था, उसकी सफाई भी बेहद खराब थी। छात्रों का कहना है कि भीषण गर्मी में इस प्रकार की व्यवस्था उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।

अभ्यर्थियों के अनुसार, परीक्षा के दौरान परिसर में रखे पानी के कंटेनर की स्थिति देखकर कई छात्र पानी पीने से भी हिचकिचाए। उनका आरोप है कि कंटेनर के अंदर गंदगी जमी हुई थी और पानी भी ठंडा नहीं था। इससे परीक्षा देने आए विद्यार्थियों में नाराजगी देखी गई।

मामले की जानकारी मिलने पर अंशुमन रैकवार, संदीप शर्मा, कैलाश ठाकुर, वैभव अग्रवाल एवं प्रमोद ठाकुर सहित अन्य लोगों ने महाविद्यालय पहुंचकर पेयजल व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि यदि परीक्षा केंद्र पर आने वाले सैकड़ों अभ्यर्थियों को इस प्रकार का दूषित पानी पिलाया जा रहा है, तो यह गंभीर लापरवाही है और इससे किसी भी छात्र की तबीयत बिगड़ सकती है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सूत्रों के अनुसार महाविद्यालय में प्रतिदिन ठंडे पेयजल की व्यवस्था के लिए पानी के कंटेनर मंगाए जाते हैं तथा इस मद में नियमित भुगतान भी किया जाता है। यदि यह दावा सही है, तो फिर अभ्यर्थियों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध क्यों नहीं कराया गया, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

अंशुमन रैकवार, संदीप शर्मा, कैलाश ठाकुर, वैभव अग्रवाल एवं आशीष ठाकुर ने जिला प्रशासन, उच्च शिक्षा विभाग तथा महाविद्यालय प्रबंधन से पूरे मामले की जांच कराने, पेयजल व्यवस्था की गुणवत्ता की जांच करने तथा यदि किसी प्रकार की वित्तीय या प्रशासनिक अनियमितता सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में जनचन्द्र श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दमोह के प्राचार्य अथवा महाविद्यालय प्रबंधन का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This