Home » अपराध » Mp » *पुलिस अधीक्षक श्री कलादगी ने एक प्रकरण में 02 हजार रूपये का किया ईनाम घोषित*

*पुलिस अधीक्षक श्री कलादगी ने एक प्रकरण में 02 हजार रूपये का किया ईनाम घोषित*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*पुलिस अधीक्षक श्री कलादगी ने एक प्रकरण में 02 हजार रूपये का किया ईनाम घोषित*

दमोह : 01 जुलाई 2026

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट के दमोह जिले अंतर्गत 02 स्थाई वारंटियो पर 02 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है ।

पुलिस अधीक्षक श्री कलादगी ने उच्च न्यायालय जबलपुर के CRA NO. 1295/2011 में जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंटी तूफान ऊर्फ राजेन्द्र पिता भगवत प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष (अब 36 वर्ष) एवं गोविंद पिता दरवारी लाल विश्वकर्मा उम्र 29 वर्ष (अब 44 वर्ष ) निवासी हिनौता कला थाना गैसाबाद जिला दमोह पर 01-01 हजार रूपये के मान से 02 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।

पुलिस अधीक्षक कलादगी ने जानकारी दी है कि उक्त प्रकरणों में जो कोई व्यक्ति/कर्मचारी/अधिकारी फरार आरोपियों को गिरफ्तार करेगा या ऐसी उपयुक्त सूचना देगा जिससे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सके, ऐसे व्यक्ति को नकद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जायेगा। उक्त ईनाम प्रदान करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम मान्य होगा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This