—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*वन भूमि पर अवैध जुताई करते ट्रैक्टर ज़ब्त दो आरोपी गिरफ्तार*
दमोह, 1 जुलाई। वन विभाग ने वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध जुताई में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर, कल्टीवेटर और लेवलर ब्लेड ज़ब्त किए हैं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे एवं एसडीओ एम.डी. मानिकपुरी के निर्देशन में बुधवार को वन परिक्षेत्र दमोह की घाट पिपरिया बीट के कक्ष क्रमांक आर.एफ. 95, ग्राम मुहली में मानसून गश्ती के दौरान यह कार्रवाई की गई।
गश्ती दल ने वन भूमि को तोड़कर अवैध रूप से जुताई करते हुए सोनालिका डीआई-60 सिकंदर ट्रैक्टर के साथ कल्टीवेटर और लेवलर ब्लेड मौके से ज़ब्त किया।
वन विभाग ने इस मामले में बृजेश यादव पिता कमलेश यादव एवं उत्तम गौंड पिता शिवराज गौंड, दोनों निवासी ग्राम मुहली, को गिरफ्तार किया। विभाग के अनुसार दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
यह कार्रवाई वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रम चौधरी के नेतृत्व में परिक्षेत्र सहायक देवेंद्र शुक्ला, प्रमोद रावत, वन रक्षक राहुल गौंड, अमान सिंह ठाकुर और पंकज पटेल की टीम ने संयुक्त रूप से की। वन विभाग ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जारी है।










































