Home » अपराध » Mp » *पटेरा के राजा बंदी छात्रावास में छप्पर गिरा कई छात्र घायल जर्जर भवन पर उठे सवाल*

*पटेरा के राजा बंदी छात्रावास में छप्पर गिरा कई छात्र घायल जर्जर भवन पर उठे सवाल*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*पटेरा के राजा बंदी छात्रावास में छप्पर गिरा कई छात्र घायल जर्जर भवन पर उठे सवाल*

*स्थानीय लोगों के द्वारा छात्रावास अध्यक्षीका की निलंबन प्रक्रिया पर उठ रहे सवाल सूचना देने के बाद भी कार्यवाही ग़लत*

दमोह। जिले के विकासखंड पटेरा स्थित राजा बंदी छात्रावास में मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया। छात्रावास का छप्पर अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे कई छात्र घायल हो गए। हादसे के बाद छात्रावास में अफरा-तफरी मच गई और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग व प्रशासन सक्रिय हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही विधायक प्रतिनिधि दिलीप पटेल ने अपने निजी वाहन से घायल छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पटेरा पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने सभी घायलों का उपचार शुरू किया। सूचना मिलने पर तहसीलदार उमेश तिवारी सहित प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

घटना के बाद छात्रावास की जर्जर स्थिति को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। छात्रावास अधीक्षक सीतास्वामी ने बताया कि भवन की खराब हालत की जानकारी उन्होंने पहले ही विभागीय बैठकों में वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी थी….?

उनका कहना है कि भवन की मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्य कराने की मांग लगातार की गई थी तथा चेतावनी दी गई थी कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई….?

जानकारी के अनुसार, छात्रावास के इस भवन में पहले भी मरम्मत कराई जा चुकी थी और पूर्व वार्डनों द्वारा भी इसकी जर्जर स्थिति से विभाग को अवगत कराया गया था….?

स्थानीय लोगों का दावा है कि यह पहली बार नहीं है, बल्कि इससे पहले भी भवन से जुड़े सुरक्षा संबंधी मुद्दे सामने आ चुके हैं….?

फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है तथा भवन की सुरक्षा और जिम्मेदारी तय करने के संबंध में भी कार्रवाई की बात कही जा रही है….?

सौभाग्य से इस हादसे में किसी छात्र की जान नहीं गई, लेकिन घटना ने छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था और जर्जर शासकीय भवनों के रखरखाव पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं….?

स्थानीय लोगों के द्वारा निलंबन प्रक्रिया पर उठ रहे सवाल छात्रावास अध्यक्षीका की किसी प्रकार की गलती नहीं विशेष जांच कराई जाए…?

आधिकारिक बयान आना अभी बाकी है विस्तृत खबर कल…?

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This