Home » अपराध » Mp » *भाजपा जबेरा मंडल की मासिक बैठक आयोजित संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई विस्तृत चर्चा*

*भाजपा जबेरा मंडल की मासिक बैठक आयोजित संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई विस्तृत चर्चा*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*भाजपा जबेरा मंडल की मासिक बैठक आयोजित संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई विस्तृत चर्चा*

दमोह। भारतीय जनता पार्टी जिला दमोह के जबेरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जबेरा मंडल की मासिक बैठक का आयोजन मंडल कार्यालय में किया गया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और विभिन्न अभियान की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे तथा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। सभी कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

बैठक में श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण वर्ग के संबंध में आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन दिया गया, ताकि संगठन को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम एवं प्रभावी बनाया जा सके।

इस अवसर पर जिला मंत्री रानू नामदेव, जिला आईटी संयोजक रिंकू गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष श्रीकांत (बंटी) दुबे, वरिष्ठ कार्यकर्ता रूपेश सेन, पूर्व मंडल अध्यक्ष पप्पू बाजपेई, सुरेश जैन सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post