Home » अंतर्राष्ट्रीय » *भाजपा दीनदयाल नगर मंडल की संगठनात्मक मासिक बैठक संपन्न कार्यकर्ताओं को दिया डिजिटल प्रशिक्षण*

*भाजपा दीनदयाल नगर मंडल की संगठनात्मक मासिक बैठक संपन्न कार्यकर्ताओं को दिया डिजिटल प्रशिक्षण*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*भाजपा दीनदयाल नगर मंडल की संगठनात्मक मासिक बैठक संपन्न कार्यकर्ताओं को दिया डिजिटल प्रशिक्षण*

दमोह। भारतीय जनता पार्टी दमोह विधानसभा अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के मार्गदर्शन, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया के नेतृत्व तथा जिला महामंत्री महेश पटेल, मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री रानू नामदेव, जिला सह कार्यालय मंत्री दिलीप चौरसिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र अहिरवार एवं अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष साजिद रिजवी की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद अतिथियों का भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष स्मरण पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी डिजिटल प्रशिक्षण वर्ग और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग एवं संगठन के कार्यक्रमों को अधिक व्यापक बनाने के संबंध में प्रशिक्षण एवं आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

जिला महामंत्री महेश पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पखवाड़े के माध्यम से उनके राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे संगठन और अधिक मजबूत होगा।

जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी रानू नामदेव ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में प्रत्येक कार्यकर्ता का तकनीकी रूप से दक्ष होना आवश्यक है। डिजिटल प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नई तकनीकों से जोड़कर संगठनात्मक कार्यों को और प्रभावी बनाया जा रहा है।

मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया ने कहा कि मंडल के सभी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ संगठन के कार्यक्रमों को सफल बना रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी भाजपा की योजनाओं एवं विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा से किया जाएगा।

बैठक का संचालन मंडल महामंत्री महेंद्र अहिरवार ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मंडल मंत्री राहुल पाठक ने व्यक्त किया।

बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष रोहित, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री वंशवर्ती, श्रीमती राधा सोनी, विकास जैन, मंडल मंत्री श्रीमती आरती राय, मीडिया प्रभारी अखिलेश सिंह, कोषाध्यक्ष हरिशंकर पाठक, सह-कोषाध्यक्ष सुनील राज, पार्षद यशपाल राजपूत, पार्षद मोनू राजपूत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजुल चौरहा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल महामंत्री नर्मदा पटेल, धर्मेन्द्र रोहित, करन सूर्यवंशी, विधान पाराशर, सुरजीत सिंह, अभिषेक सोनी सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post