Home » अपराध » Mp » *दमोह में मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने वालों पर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई 21 अमानक साइलेंसर जब्त*

*दमोह में मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने वालों पर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई 21 अमानक साइलेंसर जब्त*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*दमोह में मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने वालों पर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई 21 अमानक साइलेंसर जब्त*

दमोह, 4 जुलाई। शहर में मॉडिफाइड (अमानक) साइलेंसरों की बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद थाना कोतवाली एवं थाना यातायात पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर दो ऑटो पार्ट्स दुकानों पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 21 अमानक साइलेंसर जब्त किए गए तथा दुकान संचालकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार एवं थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक दलवीर सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने शहर की ऑटो पार्ट्स दुकानों की जांच की।

जांच के दौरान नेशनल हार्न एसेसरीज, बस स्टैंड दमोह तथा दमोह कार एंड बाइक डेकोरेशन की दुकानों से मॉडिफाइड (अमानक) साइलेंसर बरामद हुए। पुलिस ने 21 अमानक साइलेंसर, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार रुपये है, जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की। साथ ही दुकान संचालकों के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 182(क)(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण दर्ज कर इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

अख्तर पिता गफ्फार खान (45 वर्ष), निवासी गढ़ी मोहल्ला, दमोह, संचालक – नेशनल हार्न एसेसरीज, बस स्टैंड दमोह।

सोहेल पिता अफसर खान (24 वर्ष), निवासी बजरिया वार्ड क्रमांक-2, दमोह, संचालक – दमोह कार एंड बाइक डेकोरेशन।

इस संयुक्त कार्रवाई में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार, थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक दलवीर सिंह सहित थाना कोतवाली एवं यातायात शाखा के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसरों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This