Home » अपराध » Mp » *पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला बैठक संपन्न प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार के आगमन की तैयारियों पर मंथन*

*पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला बैठक संपन्न प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार के आगमन की तैयारियों पर मंथन*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला बैठक संपन्न प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार के आगमन की तैयारियों पर मंथन*

दमोह। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला बैठक रविवार को भाजपा जिला कार्यालय, दमोह में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार के प्रस्तावित दमोह प्रवास की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी रविन्द्र सिंह लोधी, प्रदेश महामंत्री नरेंद्र राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सागर संभाग सह प्रभारी जमुना सेन, प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष भोला सराफ तथा नगर परिषद पथरिया के अध्यक्ष सुंदर लाल विश्वकर्मा मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्टाहार भेंट कर स्वागत किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी रविन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा की रीढ़ है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।

प्रदेश महामंत्री नरेंद्र राठौर ने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ताओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना चाहिए तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए।

प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल ने संगठन में अनुशासन और सक्रियता को सफलता की कुंजी बताते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता सामूहिक प्रयासों से संगठन के लक्ष्यों को पूरा करें।

प्रदेश उपाध्यक्ष जमुना सेन ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के विस्तार और सामाजिक संपर्क को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने कहा कि मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार के दमोह आगमन पर भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम का संचालन रीतेश सोनी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अभिषेक राय ने व्यक्त किया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This