Home » अपराध » Mp » *मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे प्रदेशभर के पटवारी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर संघ का आह्वान*

*मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे प्रदेशभर के पटवारी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर संघ का आह्वान*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे प्रदेशभर के पटवारी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर संघ का आह्वान*

दमोह/भोपाल, 8 जुलाई। मध्यप्रदेश पटवारी संघ, भोपाल द्वारा प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों, संभागाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए 5 सूत्रीय मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का आह्वान किया गया है।

संघ के पत्र क्रमांक 349/पट. संघ/2026 दिनांक 07 जुलाई 2026 के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को आयोजित वर्चुअल बैठक में लिए गए निर्णय के तहत प्रदेश के सभी पटवारी 8 जुलाई 2026 (बुधवार) प्रातः 11:00 बजे अपने-अपने जिलों में जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

संघ ने बताया कि ज्ञापन की प्रति अधिकृत व्हाट्सएप समूहों पर पूर्व में ही उपलब्ध करा दी गई है। सभी संभागीय अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों में निर्धारित समय पर ज्ञापन कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही सभी जिला एवं संभागीय पदाधिकारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया गया है। ज्ञापन सौंपने के उपरांत कार्यक्रम की सूचना एवं फोटो भी संघ के पदाधिकारियों को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

मध्यप्रदेश पटवारी संघ का उद्देश्य प्रदेश के पटवारियों की 5 सूत्रीय मांगों को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है, जिसके लिए प्रदेशभर में एक साथ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This