Home » अंतर्राष्ट्रीय » *पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को मिली 1-1 करोड़ रुपये की सहायता राशि*

*पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को मिली 1-1 करोड़ रुपये की सहायता राशि*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को मिली 1-1 करोड़ रुपये की सहायता राशि*

दमोह। दमोह पुलिस द्वारा बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस सैलरी पैकेज (पीएसपी) योजना के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिवंगत प्रधान आरक्षक श्रीमति शमीम खान एवं आरक्षक भूपेंद्र ठाकुर के आश्रित परिवारजनों को 1-1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए।

जानकारी के अनुसार, दमोह जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक श्रीमति शमीम खान एवं आरक्षक भूपेंद्र ठाकुर का जून 2025 में दुर्घटना के बाद उपचार के दौरान निधन हो गया था। उनके निधन के उपरांत पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संचालित पुलिस सैलरी पैकेज (पीएसपी) योजना के तहत उनके परिवारों को आर्थिक संबल उपलब्ध कराया गया।

इस योजना के अंतर्गत पुलिस विभाग ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ अनुबंध किया है, जिसके अनुसार ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में किसी पुलिस कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके आश्रित परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) ने दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को सहायता राशि के चेक सौंपे और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर स्टेट बैंक कटनी के मुख्य प्रबंधक पुष्पराज पटेल, स्टेट बैंक दमोह के मुख्य प्रबंधक संतोष वर्मा तथा बीडीएम प्रकाश रैकवार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि पुलिस सैलरी पैकेज योजना का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में उनके आश्रितों को तत्काल राहत मिल सके।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This