Home » अपराध » Mp » *कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार उमेश तिवारी ने किया कोटा पुल का निरीक्षण सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम*

*कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार उमेश तिवारी ने किया कोटा पुल का निरीक्षण सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार उमेश तिवारी ने किया कोटा पुल का निरीक्षण सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम*

पटेरा (दमोह)। जिले में लगातार हो रही बारिश और संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर पटेरा तहसील के तहसीलदार उमेश तिवारी ने संभावित बाढ़ प्रभावित कोटा पुल का आकस्मिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने पुल पर जलभराव एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को पुल पर तत्काल बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड एवं अन्य सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में किसी भी प्रकार की जनहानि या दुर्घटना से बचा जा सके।

इसके अलावा राजस्व विभाग एवं अन्य संबंधित कर्मचारियों की चौबीसों घंटे निगरानी के लिए ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा पुल की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर आवागमन को पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाएगा।

तहसीलदार उमेश तिवारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि पुल पर पानी आ जाए तो किसी भी स्थिति में उसे पार करने का प्रयास न करें। थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This