Home » अपराध » Mp » *एडवोकेट संतोष रोहित बने नगर पालिका परिषद दमोह के मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन)*

*एडवोकेट संतोष रोहित बने नगर पालिका परिषद दमोह के मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन)*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*एडवोकेट संतोष रोहित बने नगर पालिका परिषद दमोह के मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन)*

दमोह। मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश की विभिन्न नगर पालिका परिषदों में मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) नियुक्त किए गए हैं। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद दमोह में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट संतोष रोहित को मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।

नवनियुक्त एल्डरमैन एडवोकेट संतोष रोहित ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर के विकास, जनहित के कार्यों और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे तथा आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा।

इस अवसर पर उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, दमोह विधायक एवं पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया, राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह, राज्यमंत्री लखन पटेल, सांसद राहुल सिंह तथा हटा विधायक श्रीमती उमा देवी खटीक सहित पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने एडवोकेट संतोष रोहित को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और संगठनात्मक कार्यशैली का लाभ नगर पालिका परिषद दमोह एवं शहर के विकास कार्यों को मिलेगा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post