—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*बटियागढ़ पुलिस की बड़ी सफलता ₹24.80 लाख का चोरी गया मशरूका बरामद दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार*

दमोह। बटियागढ़ थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी गए ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुल ₹24.80 लाख का मशरूका बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।
पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे ग्राम घनश्यामपुरा निवासी आशीष जैन का सोनालिका ट्रैक्टर (क्रमांक MP 34 AA 2086) ट्रॉली सहित अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। मामले में थाना बटियागढ़ में अपराध क्रमांक 195/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (IPS) के निर्देशन तथा एसडीओपी पथरिया प्रिया सिंधी के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक रजनी शुक्ला एवं पुलिस टीम ने मुखबिरों से प्राप्त सूचना, साइबर सेल की मदद और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की।
जांच के दौरान पुलिस ने टीकाराम अहिरवार निवासी भैंसा नाका थाना मोतीनगर, जिला सागर तथा नीलेश अहिरवार निवासी भैंसा रामनगर थाना मोतीनगर, जिला सागर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद करने के साथ ही जिला सागर क्षेत्र से चोरी किया गया एक अन्य ट्रैक्टर, एक पानी का टैंकर तथा वारदात में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया।
बरामद मशरूका
सोनालिका ट्रैक्टर क्रमांक MP 34 AA 2086 मय ट्रॉली – ₹5.30 लाख
एक लाल रंग का ट्रैक्टर – ₹4.50 लाख
पानी का टैंकर – ₹1.10 लाख
घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन – ₹14.00 लाख
कुल बरामदगी: ₹24.80 लाख।
पुलिस ने बताया कि मामले में एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
सराहनीय पुलिस टीम
इस कार्रवाई में निरीक्षक रजनी शुक्ला (थाना प्रभारी बटियागढ़), उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर (थाना प्रभारी पटेरा), उपनिरीक्षक सियाराम, सहायक उपनिरीक्षक मनीष यादव, आनंद कुमार, प्रधान आरक्षक मुकेश, भानू उपाध्याय, महेन्द्र, राकेश अठ्या (साइबर सेल), आरक्षक सोनू पटैल, सूर्या सिपौल्या, मयंक दुबे (साइबर सेल), इन्द्रजीत सिंह राजपूत एवं चालक आरक्षक बदन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।













































