
—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*पुलिस-11 ने पत्रकार-11 को हराया मैत्री क्रिकेट मैच के जरिए दिया नशा मुक्ति का संदेश*
दमोह। मध्यप्रदेश पुलिस के “नशे से दूरी है जरूरी” नशा मुक्ति अभियान 2.0 के अंतर्गत रविवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में पुलिस-11 और पत्रकार-11 के बीच एक रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। खेल के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित इस मुकाबले में पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं जिले के पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित ओवरों में 201 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में पत्रकार-11 की टीम संघर्ष करती नजर आई और 112 रन पर सिमट गई। इस तरह पुलिस-11 ने प्रभावशाली जीत दर्ज कर मैत्री मुकाबला अपने नाम किया।
पुलिस-11 की ओर से गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने 51 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने शानदार 62 रन बनाकर टीम की जीत की नींव रखी। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें “मैन ऑफ द मैच” चुना गया।
मैच में पुलिस-11 की कप्तानी पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने की, जबकि पत्रकार-11 की कमान वरिष्ठ पत्रकार सुनील गौतम के हाथों में रही। दोनों टीमों ने खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन की जिम्मेदारी रक्षित निरीक्षक अभिनव साहू, पत्रकार मोंटी रैकवार एवं मनीष सोनी ने निभाई। प्रधान आरक्षक जमीर खान स्कोरर रहे। दर्शक दीर्घा एवं पवेलियन व्यवस्था में पंकज दुबे, दयाशंकर पटेल, आनंद, अंकित, गोविंद और रोनित उपाध्याय ने सहयोग किया। वहीं शुभम नामदेव, देवेश तिवारी, निर्भय ठाकुर एवं रजनीश ने अंपायर की भूमिका निभाई।
पत्रकार-11 की टीम में वरिष्ठ पत्रकार सुनील गौतम, महेंद्र दुबे, एल.एन. वैष्णव, वैभव नायक, मोंटी रैकवार, गणेश अग्रवाल, मनीष सोनी, आकाश तिवारी, बी.डी. शर्मा, संजय सरवरिया, अजीत सिंह, संजय मौर्य, अभिषेक जैन, धीरज जॉनसन, समवेद जैन, अंकित बसेडिया, विनय असाटी, नरेंद्र अहिरवार, नितिन चौबे, अरविंद चौधरी, मनोज पटेल, आशीष राजौरिया, विकास अग्रवाल, रवि अग्रवाल, जमना चौबे, धीरज अहिरवाल, महेंद्र आठ्या और शांतनु भारत शामिल रहे।
पुलिस-11 की टीम में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, नगर पुलिस अधीक्षक हरिराम पांडे, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार, दमोह देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय, हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी, यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह, सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम दांगी, गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभ शर्मा, नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल, तारादेही थाना प्रभारी आलोक तिरपुड़े, कुम्हारी थाना प्रभारी बृजेश पांडे, इमलिया चौकी प्रभारी रमाशंकर मिश्रा एवं उप निरीक्षक बृजलाल पटेल शामिल रहे।
मैच के समापन पर अधिकारियों ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करने का प्रभावी जरिया हैं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। इस मैत्री क्रिकेट मैच के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने समाज में “नशे से दूरी है जरूरी” का प्रभावी संदेश दिया।












































