Home » अपराध » Mp » *पटेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध देशी पिस्टल और बाइक सहित ₹1 लाख का मशरूका जब्त आरोपी गिरफ्तार*

*पटेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध देशी पिस्टल और बाइक सहित ₹1 लाख का मशरूका जब्त आरोपी गिरफ्तार*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*पटेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध देशी पिस्टल और बाइक सहित ₹1 लाख का मशरूका जब्त आरोपी गिरफ्तार*

दमोह। दमोह जिले के पटेरा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। जब्त किए गए मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹1 लाख बताई गई है।

पुलिस के अनुसार अपराध क्रमांक 223/26 में आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब ₹40 हजार कीमत की एक देशी पिस्टल तथा ₹60 हजार कीमत की एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिलेभर में अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया तथा एसडीओपी हटा कृष्णपाल सिंह के मार्गदर्शन में थाना पटेरा पुलिस ने विशेष टीम गठित कर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने राहुल यादव (24 वर्ष), पिता कुंजीलाल यादव, निवासी जटाशंकर, दमोह को अवैध देशी पिस्टल एवं मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर, प्रधान आरक्षक प्रमोद चौबे, महिला प्रधान आरक्षक सुमन यादव, प्रधान आरक्षक राकेश अठ्या, आरक्षक मयंक दुबे, रूपेश यादव एवं इन्द्रजीत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This