Home » अपराध » Mp » *घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार*

*घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार*

दमोह। जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म करने के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को पीड़िता ने थाना पथरिया पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि 25 जुलाई की रात ग्राम नंदरई निवासी साहिल सिंह ठाकुर और भागवल सौर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता की शिकायत पर थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 368/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 332(बी), 64(1), 70(1) एवं 351(2) के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार दबिश के दौरान 27 जुलाई 2026 को मुख्य आरोपी साहिल सिंह ठाकुर (24 वर्ष), पिता भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, निवासी ग्राम नंदरई को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले में नामजद दूसरे आरोपी भागवल सौर की गिरफ्तारी अभी शेष है। उसकी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक नेहा गोस्वामी के नेतृत्व में प्र.आर. नरेन्द्र यादव, आरक्षक संदीप पटैल, अजय कुर्मी, मनीष रोहित, अमन वाल्मीकि, अक्षय मिश्रा, महिला आरक्षक मनीषा सिलावट तथा साइबर सेल दमोह की टीम ने संयुक्त रूप से की।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post