—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला दमोह ने चरणबद्ध आंदोलन का किया ऐलान 3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल*
दमोह। मध्यप्रदेश पटवारी संघ, जिला दमोह ने वर्षों से लंबित मांगों के निराकरण को लेकर प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। संघ के अनुसार यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो 3 अगस्त 2026 से प्रदेशभर के पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
पटवारियों की 5 प्रमुख मांगें
1. कैडर रिव्यू लागू किया जाए – पटवारियों की वास्तविक संख्या के आधार पर कैडर रिव्यू किया जाए।
2. पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान – पटवारियों को पदोन्नति के अवसर एवं समयमान वेतनमान प्रदान किया जाए।
3. नायब तहसीलदार परीक्षा – नायब तहसीलदार की नियमित परीक्षा शीघ्र आयोजित की जाए।
4. लंबित मानदेय का भुगतान – सभी लंबित योजनाओं एवं कार्यों का मानदेय शीघ्र भुगतान किया जाए।
5. जॉब प्रोटेक्शन एक्ट – पटवारियों को जॉब प्रोटेक्शन एक्ट के दायरे में शामिल किया जाए।
आंदोलन का चरणबद्ध कार्यक्रम
20 से 23 जुलाई 2026: काली पट्टी बांधकर विरोध।
24 से 27 जुलाई 2026: शासकीय व्हाट्सएप समूहों का बहिष्कार।
28 जुलाई से 2 अगस्त 2026: WebGIS, SARA एवं अन्य ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार।
3 अगस्त 2026 से: अनिश्चितकालीन हड़ताल।
संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।
जिला दमोह की सभी तहसीलों दमोह, हटा, पथरिया, जबेरा, तेंदूखेड़ा, बटियागढ़ और पटेरा के पटवारी इस आंदोलन में शामिल होंगे।
जिला अध्यक्ष कुंजबिहारी दुबे एवं प्रांतीय प्रवक्ता एवं तहसील अध्यक्ष तेंदूखेड़ा नीरज चौरसिया ने सभी पटवारियों से आंदोलन में एकजुट होकर भाग लेने की अपील की है।












































