Home » अपराध » Mp » *संत रविदास जयंती पर भाजपा दीनदयाल नगर मंडल ने किया दीप प्रज्वलन सामाजिक समरसता का दिया संदेश* **दमोह से पत्रकार अखिलेश घोषि की रिपोर्ट**

*संत रविदास जयंती पर भाजपा दीनदयाल नगर मंडल ने किया दीप प्रज्वलन सामाजिक समरसता का दिया संदेश* **दमोह से पत्रकार अखिलेश घोषि की रिपोर्ट**

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*संत रविदास जयंती पर भाजपा दीनदयाल नगर मंडल ने किया दीप प्रज्वलन सामाजिक समरसता का दिया संदेश*

**दमोह से पत्रकार अखिलेश घोषि की रिपोर्ट**


दमोह। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर संत शिरोमणि संत रविदास जयंती के अवसर पर जिले के सभी 24 मंडलों में स्थित संत रविदास मंदिरों में श्रद्धा, आस्था एवं भक्ति के साथ दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल द्वारा भी सभी बूथ केंद्रों पर दीप प्रज्वलन कर संत रविदास जी के आदर्शों को नमन किया गया।

जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक रामेश्वर चौधरी के मार्गदर्शन तथा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन नया बाजार क्रमांक-3 स्थित संत रविदास मंदिर में हुआ। यहां कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने दीप प्रज्वलित कर संत रविदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बताए समानता, सामाजिक समरसता तथा मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक रामेश्वर चौधरी ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन और विचारों से समाज को समानता, भाईचारे और मानव सेवा का अमूल्य संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को जोड़ने और भेदभाव मिटाने की प्रेरणा देते हैं। भारतीय जनता पार्टी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। संत रविदास जी के आदर्शों को अपनाकर ही समरस, सशक्त और विकसित समाज का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री महेंद्र अहिरवार, पार्षद गणेश जाटव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज, संतोष रोहित, मंडल उपाध्यक्ष आशीष राय, देवल कटारिया, अखिलेश चोबे, अशोक भारती, करण सूर्यवंशी, उत्तम इंडिया, डीके रोहित, गुलशन जाटव, राजेंद्र राज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संत रविदास जी के आदर्शों के अनुरूप सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ हुआ।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post