—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*हरियाली अमावस्या पर भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण*
*हटा संवाददाता — दीपक गर्ग की खास रिपोर्ट*
दमोह। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम कुम्हारी में ब्लॉक स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन संगठन की शाखा पटेरा के तत्वावधान में कुम्हारी स्थित बबलीगढ़ मंदिर, मोहास, तहसील पटेरा, जिला दमोह में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं, इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
हरियाली अमावस्या के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्रवासियों को प्रकृति संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

















