Home » अपराध » Mp » *50 फीट ऊंचे तिरंगे के साथ लघु व्यापारी संघ ने मनाया आजादी का पर्व बेटी ने किया ध्वजारोहण*

*50 फीट ऊंचे तिरंगे के साथ लघु व्यापारी संघ ने मनाया आजादी का पर्व बेटी ने किया ध्वजारोहण*

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 192.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 34;zeissColor: bright;
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 34;zeissColor: bright;

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*50 फीट ऊंचे तिरंगे के साथ लघु व्यापारी संघ ने मनाया आजादी का पर्व बेटी ने किया ध्वजारोहण*

दमोह। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को पूरे देश के साथ दमोह में भी जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज फहराकर आजादी का पर्व उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इसी क्रम में मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर शिवाजी पार्क टॉकीज चौराहा पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां 50 फीट ऊंचे खंभे पर विशाल राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ संदेश को सार्थक करते हुए नारी सशक्तिकरण की मिसाल पेश की गई। मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पाराशर की बेटी सिद्धि पाराशर ने ध्वजारोहण किया और बेटियों की राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का संदेश दिया।

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। उपस्थित लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में लघु व्यापारी संघ के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कोमल रैकवार बने दमोह नगर अध्यक्ष

इसी अवसर पर मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र जैन की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष तनुज पाराशर ने कोमल रैकवार को मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ का दमोह नगर अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की।

कोमल रैकवार को नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर संघ के सदस्यों एवं उपस्थित व्यापारियों ने उनका स्वागत करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष कोमल रैकवार ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। वे संघ के सदस्यों से निरंतर संपर्क कर संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करेंगे और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को स्वल्पाहार कराया गया। पूरे आयोजन में देशभक्ति, सामाजिक एकता, नारी सशक्तिकरण और व्यापारी संगठन को मजबूत करने का संदेश देखने को मिला।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This