Home » अपराध » Mp » *सड़क निर्माण की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने किया चक्काजाम अधिकारी मौके पर पहुंचे*

*सड़क निर्माण की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने किया चक्काजाम अधिकारी मौके पर पहुंचे*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*सड़क निर्माण की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने किया चक्काजाम अधिकारी मौके पर पहुंचे*

दमोह/पटेरा तहसील अंतर्गत ग्राम मझगुआ पातोल में सड़क निर्माण की मांग को लेकर हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का कहना था कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है, जिससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने मार्ग पर बैठकर आवागमन बाधित कर दिया।

भारी बारिश में सभी विद्यार्थी हाथों में तकती लेकर विरोध करते रहे नारेबाजी करते रहे सड़क बनवाओ जैसी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराते रहे I

चक्काजाम की सूचना मिलने पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट उमेश तिवारी तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों से चर्चा कर उनकी समस्या और सड़क निर्माण से संबंधित मांग की जानकारी ली। इसके बाद तिवारी ने स्वयं मौके पर जाकर संबंधित सड़क का निरीक्षण किया और सड़क की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

मौके पर पटवारी सुधीर राज भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों की समस्या को गंभीरता से सुना तथा सड़क की स्थिति और ग्रामीणों की मांग के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को उनकी समस्या के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए समझाइश दी गई। समझाइश के बाद विद्यार्थियों ने अपना विरोध समाप्त किया जिसके बाद मार्ग पर आवागमन सुचारू कराया गया।

विद्यार्थियों द्वारा सड़क निर्माण को लेकर किए गए चक्काजाम के बाद अब ग्रामीणों और विद्यार्थियों की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए संबंधित विभाग द्वारा जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This