Home » अपराध » Mp » *श्रुत पंचमी पर 51 से अधिक जाप करने वाले साधकों का सम्मान*

*श्रुत पंचमी पर 51 से अधिक जाप करने वाले साधकों का सम्मान*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*श्रुत पंचमी पर 51 से अधिक जाप करने वाले साधकों का सम्मान*

*दमोह से अखलेश घोषी की विशेष रिपोर्ट*

दमोह। श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर पारसनाथ महिला जैन मिलन, टंडन बगीचा शाखा, क्षेत्र क्रमांक 10 द्वारा जाप अनुष्ठान में सहभागिता करने वाले वीरांगना बहनों एवं समाजजनों के सम्मान समारोह का आयोजन श्री दिगंबर जैन बड़े मंदिर जी में किया गया। समारोह में 51 अथवा उससे अधिक जाप करने वाले सभी साधकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात महावीर प्रार्थना एवं अतिथियों के सम्मान का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीरांगना कविता जी, क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतिवीर दिलेश चौधरी जी तथा क्षेत्रीय कोऑर्डिनेटर अतिवीर ऋषभ जैन जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

क्षेत्रीय अध्यक्ष कविता जी ने अपने उद्बोधन में महिला जैन मिलन संस्था द्वारा सामाजिक एवं सेवा कार्यों में धनराशि के सदुपयोग तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। वहीं क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलेश चौधरी जी ने श्री दिगंबर जैन बड़े मंदिर जी में महिला जैन मिलन की शाखा गठित करने की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किया। इस पर उपस्थित महिलाओं ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

इसके बाद सम्मान समारोह प्रारंभ हुआ। पारसनाथ महिला जैन मिलन शाखा द्वारा जाप अनुष्ठान में 51 एवं उससे अधिक जाप करने वाले सभी साधकों का सम्मान किया गया। सम्मान स्वरूप प्रत्येक साधक को तुलसी का पौधा गमले सहित भेंट किया गया। शाखा द्वारा जाप की संख्या बताने वाले सभी साधकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन वीरांगना सारिका ने किया। अंत में शाखा अध्यक्ष वीरांगना रेखा ने सभी अतिथियों, साधकों एवं उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष वीरांगना रेखा, सह मंत्री वीरांगना नीलू, सह कोषाध्यक्ष वीरांगना सारिका सहित वंदना, आशा, सविता, कविता, प्रमिला, संगीता आदि वीरांगनाओं की उपस्थिति रही। समारोह धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This