—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*महंगाई के खिलाफ जबेरा में ब्लॉक कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन, बाजार में बांटी शक्कर* 
*जबेरा से प्रवीण दुबे की रिपोर्ट*
दमोह/जबेरा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार ‘महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज’ कार्यक्रम के तहत आज जबेरा ब्लॉक मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा और रचनात्मक विरोध प्रदर्शन किया।
बढ़ती महंगाई को लेकर आम जनता पर पड़ रहे बोझ को उजागर करने के लिए कांग्रेसियों ने अनूठे तरीके अपनाए।
मार्केट में बांटी शक्कर, गैस सिलेंडर रख जताया विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय बाजार (मार्केट) में पहुंचे। यहाँ कार्यकर्ताओं ने आम जनता और दुकानदारों को शक्कर बांटकर मूल्य वृद्धि पर तंज कसा।
इसके साथ ही प्रदर्शन स्थल पर खाली गैस सिलेंडर रखकर रसोई गैस, पेट्रोल-E20, और बिजली बिल के बढ़ते दामों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस व्यंग्यात्मक और रचनात्मक प्रस्तुति ने बाजार में मौजूद आम लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
बढ़ती महंगाई पर तीखा प्रहार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओपी शर्मा ने कहा कि शक्कर, पेट्रोल, बिजली और गैस सिलेंडर जैसी रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम आम आदमी के बजट से बाहर हो चुके हैं।
सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल रही है। इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य सोई हुई सरकार को जगाना और जनता को जागरूक करना था
विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष गोविंदतिवारी, एनएससयूआई जिला अध्यक्ष प्रवीण राय, सुनील सिंघई, अखिलेश सोनी, दीपक यादव, राहुल राय, नितिन मिश्रा भागवत धनगर राजकुमार सिंह दिनेश घोसी, संदीप यादव गोपाल यादव, सीताराम चौधरी, दया प्रधान, नारायण, महेश चौधरी, सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही


















