—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*भाई-बहनों के अटूट रिश्तों का त्योहार रक्षाबंधन पर दिखा उत्साह*
*भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र मंगल कामना के साथ लिया रक्षा का संकल्प*


दमोह 28 अगस्त भाई-बहन के अटूट प्रेम स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व नगर में उत्साह, उमंग और पारिवारिक खुशियों के साथ मनाया गया l
सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर विशेष तैयारियां देखने को मिलीं। बहनों ने पूजा की थाली सजाकर भाइयों का तिलक किया और उनकी कलाई पर प्रेम व विश्वास का प्रतीक रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुख-समृद्धि, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की l
यहां तक की आपको बता दें दमोह ही नहीं बल्कि संपूर्ण मध्य प्रदेश में ही नहीं पूरे भारतवर्ष में हमारे हिंदुस्तान में रक्षाबंधन का पर्व बहुत ही सद्भावना पूर्ण से भाई बहन के इस रिश्ते को निभाया जाता है l
हमने देखा है रक्षाबंधन के इस भाई बहन के पर्व पर हमारे मध्य प्रदेश सरकार जिलों में बंद भाइयों को भी रक्षाबंधन और भाई दूज पर विशेष सुविधा उपलब्ध कराती है और बहनों के लिए भाइयों के प्रति और राखी और तिलक के लिए प्रोत्साहित भी करती है हालांकि
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार रक्षासूत्र को रक्षा और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इसी परंपरा के तहत भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित यह पर्व परिवारों में आपसी प्रेम और अपनत्व का संदेश लेकर आया l
रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर तरह-तरह की आकर्षक राखियां बांधीं। राखी बांधने के बाद भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट करते हुए जीवनभर उनकी रक्षा सम्मान और हर सुख-दुख में साथ देने का वचन दिया l
बच्चों में भी दिखा पर्व को लेकर खास उत्साह
रक्षाबंधन पर्व को लेकर छोटे बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। नन्हीं बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर सुंदर टेंटू एवं फैशन वाली रंग-बिरंगी राखियां बांधीं l
भाइयों ने भी अपनी प्यारी बहनों को मिठाई खिलाकर उन्हें उपहार दिए। कई घरों में बहनों ने भाइयों का आरती एवं तिलक कर पारंपरिक तरीके से राखी बांधी। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं l
बहनों ने मांगी भाइयों की खुशहाली की कामना
रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।
इस दौरान कई परिवारों में वर्षों बाद भाई-बहनों के एक साथ मिलने से भावुक माहौल भी देखने को मिलाl
प्रेम सहित विश्वास और जिम्मेदारी का संदेश देता है रक्षाबंधन
रक्षाबंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी के अटूट बंधन का प्रतीक है l
बदलते समय के बावजूद इस पर्व की परंपरा और भावनाएं आज भी लोगों के दिलों में उसी तरह जीवंत हैं। पर्व के दौरान परिवारों में हंसी-खुशी का माहौल रहा और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं l
शहर में रक्षाबंधन के अवसर पर भाई-बहनों के बीच स्नेह और आत्मीयता की सुंदर तस्वीरें देखने को मिलीं। बहनों की कलाई में बंधी राखियां और भाइयों द्वारा दिए गए उपहार पर्व की खुशियों को और बढ़ाते नजर आए l
हालांकि इस फोटो पर ऐसा भी देखा गया कई बहाने नाम आंखों से भी अपने भाई को शुभकामनाएं और लंबी उम्र की भी कामनाएं करती नजर आई l
इस प्रकार रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते, प्रेम और विश्वास को और मजबूत करने वाला संदेश देते हुए हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ l
एमपी अपडेट न्यूज़ टीम आप सभी देशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं देते हैं l





















