Home » अपराध » Mp » *खबर का असर प्रशासनिक कार्रवाई के बाद सिंगौरगढ़ किला मार्ग से हटाया गया गेट*

*खबर का असर प्रशासनिक कार्रवाई के बाद सिंगौरगढ़ किला मार्ग से हटाया गया गेट*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*खबर का असर प्रशासनिक कार्रवाई के बाद सिंगौरगढ़ किला मार्ग से हटाया गया गेट*

*मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के अनुज सत्येंद्र सिंह लोधी मौके पर पहुंचे भूमि स्वामी से चर्चा के बाद हटवाया गेट*


*जबेरा से प्रवीण दुबे की रिपोर्ट*

दमोह/सिंग्रामपुर का ऐतिहासिक सिंगौरगढ़ किले और जलाशय तक पहुंचने वाले वर्षों पुराने पारंपरिक मार्ग पर लगाया गया गेट आखिरकार शनिवार को हटा दिया गया।

मामला एमपी अपडेट न्यूज़ के माध्यम से सामने आने और प्रशासन द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद शनिवार दोपहर मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के अनुज सत्येंद्र सिंह लोधी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भूमि स्वामी से चर्चा की, जिसके बाद गेट हटाने की कार्रवाई की गई। गेट हटने के बाद मार्ग पर आवागमन फिर से सुचारू हो गया।

दरअसल, कुछ दिन पूर्व सिंगौरगढ़ किले और जलाशय की ओर जाने वाले पारंपरिक मार्ग पर गेट लगाए जाने का मामला सामने आया था। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग का उपयोग क्षेत्रवासी लंबे समय से आवागमन के लिए करते आ रहे हैं।

गेट लगाए जाने के बाद ग्रामीणों के साथ-साथ किले और जलाशय तक पहुंचने वाले पर्यटकों के आवागमन को लेकर भी असमंजस की स्थिति बन गई थी।

मामला मीडिया में आने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया। बुधवार को तेंदूखेड़ा एसडीएम सीजी गोस्वामी प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने भूमि स्वामी को गेट हटाने के लिए समय दिया था तथा निर्देशों का पालन नहीं होने की स्थिति में वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी थी। प्रशासन की कार्रवाई के बाद शनिवार को गेट हटा दिया गया।

मंत्री के निर्देश पर मौके पर पहुंचे सत्येंद्र सिंह लोधी

शनिवार को मौके पर पहुंचे सत्येंद्र सिंह लोधी ने बताया कि क्षेत्र के कुछ लोग सिंगौरगढ़ मार्ग पर गेट लगाए जाने की समस्या को लेकर मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी से मिले थे और उन्हें ज्ञापन भी सौंपा था। मामले की जानकारी मिलने पर मंत्री के निर्देश पर वे मौके पर पहुंचे।

उन्होंने भूमि स्वामी से चर्चा कर मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया। चर्चा के बाद भूमि स्वामी ने गेट हटाने पर सहमति जताई। इसके बाद गेट को कट निकालकर अलग कर दिया गया और मार्ग को आवागमन के लिए खोल दिया गया।

सत्येंद्र सिंह लोधी ने कहा कि सिंगौरगढ़ क्षेत्र ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण स्थल है तथा इससे क्षेत्रवासियों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। जनभावनाओं और आपसी सहमति को ध्यान में रखते हुए मार्ग को आवागमन के लिए सुचारू कराया गया है।

आदिवासी समाज ने जताया आभार

गेट हटाए जाने के बाद आदिवासी युवा नेता भानु ठाकुर ने मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और सत्येंद्र सिंह लोधी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सिंगौरगढ़ किले तक जाने वाले पारंपरिक मार्ग को लेकर क्षेत्र के लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई थीं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की कार्रवाई के साथ मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के निर्देश पर सत्येंद्र सिंह लोधी के मौके पर पहुंचने और भूमि स्वामी से चर्चा के बाद समस्या का समाधान हुआ है। इसके लिए आदिवासी समाज और क्षेत्रवासियों की ओर से मंत्री एवं सत्येंद्र सिंह लोधी का तहेदिल से आभार व्यक्त किया गया।

गेट हटने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। अब सिंगौरगढ़ किले और जलाशय की ओर जाने वाले इस मार्ग पर आवागमन पूर्व की तरह जारी हो गया है।

एमपी अपडेट न्यूज़ 24 * 7 की खबर का हुआ असर

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This