Home » अपराध » Mp » *कबीरपुर में सनसनीखेज हत्याकांड पति ने पत्नी और तीन मासूम बच्चों की हत्या की*

*कबीरपुर में सनसनीखेज हत्याकांड पति ने पत्नी और तीन मासूम बच्चों की हत्या की*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*कबीरपुर में सनसनीखेज हत्याकांड पति ने पत्नी और तीन मासूम बच्चों की हत्या की*

*एक साल से पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद, वारदात के बाद कुल्हाड़ी के साथ बैठा मिला आरोपी पुलिस ने हिरासत में लिया*

दमोह/मंगरोन। मंगरोन थाना क्षेत्र के ग्राम कबीरपुर में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की हत्या करने का आरोप है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार द्वारका पटेल पर अपनी पत्नी खेमा पटेल तथा तीन बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप है। मृत बच्चों में दो पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं। बच्चों की उम्र करीब एक वर्ष से सात वर्ष के बीच बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी और उसकी पत्नी के बीच करीब एक वर्ष से विवाद चल रहा था। शनिवार को विवाद ने कथित तौर पर इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने कुल्हाड़ी से पत्नी और बच्चों पर हमला कर दिया। घटना में चारों की मौत हो गई।

वारदात के बाद मौके पर ही मिला आरोपी

घटना के बाद आरोपी के फरार होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई थी, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे कुल्हाड़ी के साथ मौके से ही हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और वारदात के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

एसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मंगरोन थाना पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हत्या की वजह, घटनाक्रम और आरोपी के बयान के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। घटना के बाद गांव में मातम और सनसनी का माहौल है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This