—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*भाजपा दीनदयाल मंडल में मन की बात के 138वें संस्करण का बूथ स्तर पर श्रवण किया*

दमोह – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल दमोह के सभी बूथ केंद्रों पर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा श्रवण किया गया।
मांगज वार्ड क्रमांक 3 में वार्ड पार्षद बालकिशन यादव के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया (मोनू), पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र अहिरवार एवं मंडल उपाध्यक्ष आशीष राय सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ का श्रवण किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के नागरिकों से सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम बन चुका है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों और देशहित के प्रयासों को सामने लाते हैं, जिससे आमजन को प्रेरणा मिलती है।
मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया (मोनू) ने कहा कि ‘मन की बात’ को बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ सुनने का उद्देश्य प्रधानमंत्री के विचारों एवं जनकल्याणकारी संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। नगर मंडल के सभी बूथ केंद्रों पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का श्रवण किया।















